नवभारत टाइम्स |
परंपराओं को तोड़ते हुए फैशन शो में रैंप पर चली विधवाएं
नवभारत टाइम्स आमतौर पर मॉडल और ऐक्ट्रेस के लिए ही फैशन शो का आयोजन किया जाता है। लेकिन शनिवार को दिल्ली में विधवाओं के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया जिसमें विधवाओं ने कैटवॉक किया। समाज में विधवाओं से सारे सांसारिक सुखों को छोड़ने और साज-शृंगार से दूर रहने की अपेक्षा की जाती है लेकिन दिल्ली में विधवाओं ने समाज की परंपरा को तोड़ते हुए शृंगार कर मॉडलों की तरह रैंपवॉक किया। इनमें से कुछ विधवाएं काफी वृद्ध थीं जिन्होंने छड़ी लेकर रैंपवॉक किया। सुलभ इंटरनैशनल संस्था की ओर से वृंदावन, वाराणसी और उत्तराखंड के केदारनाथ की विधवाओं के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया था। |
परंपराओं को तोड़ते हुए फैशन शो में रैंप पर चली विधवाएं - नवभारत टाइम्स
अधिक पढ़ें
0 Response to "परंपराओं को तोड़ते हुए फैशन शो में रैंप पर चली विधवाएं - नवभारत टाइम्स"
एक टिप्पणी भेजें