खास खबर |
फैशन से अनजान है यह अभिनेत्री....
खास खबर मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने बताया कि वह फैशन को लेकर जागरूक नहीं हैं और अपने मूड के मुताबिक कपडे पहनती हैं। मेबीलिन न्यूयॉर्क की ब्रांड एंबेसडर रह चुकीं अथिया ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं फैशन को लेकर जागरूक हूं। मैं अपने मूड के हिसाब से ड्रेस पहनती हूं। अगर मैं लडकियों जैसा महसूस करती हूं तो मैं उसी के अनुरूप कोई खूबसूरत ड्रेस पहनती हूं। अगर आलस के मूड में होती हूं तो टी-शर्ट और जींस पहन लेती हूं। अथिया अमेजन भारतीय फैशन वीक के 28वें संस्करण में डिजाइनर मसाबा गुप्ता के लिए शोजस्टॉपर के रूप में दिखाई दी थीं। यह भी पढ़े :जब इन सेलेब्स पर लगे संगीन आरोप |
फैशन से अनजान है यह अभिनेत्री.... - खास खबर
अधिक पढ़ें
0 Response to "फैशन से अनजान है यह अभिनेत्री.... - खास खबर"
एक टिप्पणी भेजें