पैविलियन में करवाचौथ पर आधारित युगल फैशन शो आयोजित
दैनिक जागरण पैवेलियन मॉल में रविवार को करवा चौथ पर आधारित युगल फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें जोड़ों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। आयोजन में पचास से अधिक जोड़े शामिल हुए और रैंप पर वॉक किया। इस दौरान पॉलीवुड के जाने माने चेहरे राज केसी, प्रिया लखनपाल और ज्योत कालीराओ ने जज की भूमिका निभाई। पॉलीवुड स्टार हैरिक और गायक नवी मान ने अपनी परफार्मेस से समां बांधा। कार्यक्रम की कोरियोग्राफी एबीसीडी डांस अकेडमी की सिमरन माथुर ने की। युगल फैशन शो में भाग लेने वाले जोडे़ निर्मल और पिंकी ने कार्यक्रम की सराहना की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। |
पैविलियन में करवाचौथ पर आधारित युगल फैशन शो आयोजित - दैनिक जागरण
अधिक पढ़ें
0 Response to "पैविलियन में करवाचौथ पर आधारित युगल फैशन शो आयोजित - दैनिक जागरण"
एक टिप्पणी भेजें