ABP News |
लोग मेरे फैशन के बारे में अच्छी राय नहीं रखते: आमिर खान
ABP News मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान की फिल्मों की बात की जाए तो वह एक 'परफेक्शनिस्ट' के तौर पर पहचाने जाते हैं, लेकिन इस अभिनेता का कहना है कि अगर लोग उनके फैसन को लेकर आंकते है. तो उन्हें इससे कोई डर नहीं है क्योंकि यह एक ऐसी चीज है जिसकी अपेक्षा लोग उनसे नहीं करते. 'धूम 3' के अभिनेता ने कहा कि उन्हें फैशन की कोई समझ नहीं है और साथ ही रैंप पर चलने में भी उन्हें शर्म आती है. फैशन को लेकर मन में भय होने के सवाल पर आमिर ने पत्रकारों से कहा, '' मैं वैसे भी खराब कपड़े पहनता हूं, और मुझे इसकी आदत हो चुकी है. लोग मेरे फैशन के बारे में कोई अच्छी राय नहीं रखते, इसलिए मुझे इसका कोई भय भी नहीं है. ''. |
लोग मेरे फैशन के बारे में अच्छी राय नहीं रखते: आमिर खान - ABP News
अधिक पढ़ें
0 Response to "लोग मेरे फैशन के बारे में अच्छी राय नहीं रखते: आमिर खान - ABP News"
एक टिप्पणी भेजें