फैशन डिजाइनर व छात्र को लूटा - दैनिक भास्कर


फैशन डिजाइनर व छात्र को लूटा
दैनिक भास्कर
भोपाल | स्कूटी सवार दो बदमाशों ने फैशन डिजाइनर और एमबीए छात्र से मारपीट कर उन्हें लूट लिया। कटारा हिल्स निवासी मनुज यादव (24) फैशन डिजाइनर हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात मनुज अपने रिश्तेदार एमबीए छात्र अक्षय के साथ बहन को आईएसबीटी छोड़ने गए थे। रविवार तड़के पौने पांच बजे वे बागमुगालिया स्थित माउंट कॉर्मल स्कूल के पास पहुंचे। तभी स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। दोनों स्कूटी समेत गिर गए। मनुज ने मोबाइल फोन कचरे में फेंक दिया। एक बदमाश ने अक्षय के गले पर चाकू अड़ाकर जेब से पांच सौ रुपए और मोबाइल फोन निकाल लिया। बदमाश मनुज की जैकेट भी ले गए।


फैशन डिजाइनर व छात्र को लूटा - दैनिक भास्कर
अधिक पढ़ें

0 Response to "फैशन डिजाइनर व छात्र को लूटा - दैनिक भास्कर"

एक टिप्पणी भेजें