नोटबंदी ने घटाई फैशन इंडस्ट्री की सेल
आज तक नोटबंदी को 50 दिन पूरे हो चुके हैं. 8 नंवबर से 28 दिसंबर तक बीते 50 दिनों में इसकी मार से हर आम और खास प्रभावित हुआ है. फिर चाहे वो किसान हो, लघु उध्योग हो, आम आदमी हो या फिर दिल्ली का फैशन जगत. फैशन की राजधानी कही जाने वाली दिल्ली की ब्यूटी इंडस्ट्री से लेकर फैशन व गहनों के बाजार तक नोटबंदी के असर से कोई नहीं बच पाया है. शादी के सीजन में अचानक आए नोटबंदी के फरमान ने वेडिंग और लाइफ स्टाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के चेहरे उतार दिए. इतने दिनों बाद हालात थोड़े बहुत सामान्य जरूर हुए हैं, पर 50 दिन तक हुए नोटबंदी के असर को दिल्ली का लाइफस्टाइल बाजार अभी तक भूला नहीं है. |
नोटबंदी ने घटाई फैशन इंडस्ट्री की सेल - आज तक
अधिक पढ़ें
0 Response to "नोटबंदी ने घटाई फैशन इंडस्ट्री की सेल - आज तक"
एक टिप्पणी भेजें