हिमाचल का पहला फैशन कैलेंडर लॉन्च, 12 मॉडल ने किया फोटोशूट
दैनिक भास्कर शिमला| हिमाचलका पहला फैशन मॉडल कैलेंडर लॉन्च हो गया है। इसमें प्रदेश की रहने वाले 12 मॉडलों ने फोटोशूट करवाया है। यह पहली बार हुआ है कि प्रदेश का पहला मॉडल कैलेंडर निकाला गया है। प्रदेश के उन स्थानों पर मॉडलों के फोटोशूट किए गए हैं, जहां पर पर्यटन की संभावनाएं हैं। प्रत्येक महीने के स्थान पर एक मॉडल का फोटो लगाया गया है। कैलेंडर का नाम मिस्ट रखा गया है। इस कैलेंडर में मॉडल राखी ठाकुर, सोनल मेहता, कल्पना ठाकुर, रितिका श्याम, रनिशा ठाकुर, रुपाली शर्मा, शीतल राजटा, अनन्या शर्मा, स्वाति रोंगटा, रचना अरोड़ा, नितिका शर्मा, प्रेरणा मेहता ने मॉडल के तौर पर भूमिका निभाई है। |
हिमाचल का पहला फैशन कैलेंडर लॉन्च, 12 मॉडल ने किया फोटोशूट - दैनिक भास्कर
अधिक पढ़ें
0 Response to "हिमाचल का पहला फैशन कैलेंडर लॉन्च, 12 मॉडल ने किया फोटोशूट - दैनिक भास्कर"
एक टिप्पणी भेजें