मीनाक्षी पुल के पास फैशन डिजाइनर से हजारों की लूट - दैनिक जागरण


मीनाक्षी पुल के पास फैशन डिजाइनर से हजारों की लूट
दैनिक जागरण
अलीगढ़ : सिविल लाइंस इलाके में मीनाक्षी पुल के पास शनिवार रात रेलवे स्टेशन से पैदल घर आ रहे फैशन डिजायनर नीरज कुमार से बाइक सवार तीन बदमाश सोने की तीन अंगूठियां व डेढ़ हजार रुपये लूट ले गए। क्वार्सी इलाके की कावेरी वाटिका निवासी नीरज कुमार किसी काम से रेलवे स्टेशन गए थे। कोई वाहन न मिलने पर वे पैदल ही घर लौट रहे थे। मीनाक्षी पुल के पास पीछे से आए बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा दिखाकर हाथ में पहनी सोने की तीन अंगूठियां उतरवा लीं। जेब में रखे करीब डेढ़ हजार रुपये छीनकर भाग गए। पीड़ित ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं आए बदमाश ...


मीनाक्षी पुल के पास फैशन डिजाइनर से हजारों की लूट - दैनिक जागरण
अधिक पढ़ें

0 Response to "मीनाक्षी पुल के पास फैशन डिजाइनर से हजारों की लूट - दैनिक जागरण"

एक टिप्पणी भेजें