Rajasthan Patrika |
स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहने वाली सुष्मिता ने कहा-मुझे फैशन की जानकारी नहींं
Rajasthan Patrika हमेशा अपने आत्मविश्वास और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सराही जाने वाली अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने फैशन को लेकर एक बयान दिया है। सुष्मिता काे फैशन आॅइकाॅन समझा जाता है यही कारण है कि ये बयान गले नहीं उतरता। उन्हाेंने बताया कि वह फैशन को लेकर जागरूक नहीं हैं। सुष्मिता ने बताया, 'मुझे नहीं पता कि मैं फैशन को लेकर जागरूक हूं या नहीं, क्योंकि मैं सीजन फॉलो नहीं करती। मेरे लिए फैशन के लिए कोई नियम नहीं है। अगर हरा रंग फैशन में है तो आप शायद मुझे संतरी में देख सकते हैं, इसलिए मैं खुद को फैशन के प्रति जागरूक नहीं कहती, लेकिन मुझे फैशन की जानकारी है।'. |
स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहने वाली सुष्मिता ने कहा-मुझे फैशन की जानकारी नहींं - Rajasthan Patrika
अधिक पढ़ें
0 Response to "स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहने वाली सुष्मिता ने कहा-मुझे फैशन की जानकारी नहींं - Rajasthan Patrika"
एक टिप्पणी भेजें