कोलाहल में दिखा फैशन का जलवा - दैनिक जागरण


दैनिक जागरण

कोलाहल में दिखा फैशन का जलवा
दैनिक जागरण
गीत, सं. जागरण संवाददाता, मेरठ : एमआइईटी के वार्षिक फेस्टिवल कोलाहल की गुरुवार को रंगारंग शुरूआत हुई। गीत, संगीत, नृत्य और नाटक के बीच छात्राओं ने फैशन का जलवा बिखेरा। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत शानदार रही। सुबह से लेकर शाम तक छात्र-छात्राएं मस्ती में झूमते गाते नजर आए। कोलाहल की शुरूआत सरस्वती वंदना, गणेश वंदना से हुई, फिर बारी रही विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य की, जिसमें अनेकता में एकता को पिरोती हुए दृश्य दिखे। वार्षिक समारोह कोलाहल की विधिवत शुरूआत आरोह गानों की प्रतियोगिता से हुई, इसमें एक से बढ़कर एक गीतों से प्रतिभागियों ने सभी का मनमोह लिया।


कोलाहल में दिखा फैशन का जलवा - दैनिक जागरण
अधिक पढ़ें

0 Response to "कोलाहल में दिखा फैशन का जलवा - दैनिक जागरण"

एक टिप्पणी भेजें