फैशन हमें नजदीक ला सकता है : हुमा - Filmikafe


Filmikafe

फैशन हमें नजदीक ला सकता है : हुमा
Filmikafe
नई दिल्ली | पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर हुमा नसर का कहना है कि फैशन एक दवा की तरह रिश्तों पर मरहम का काम कर सकता है। फैशन लेबल 'ब्राहती' की रचयिता हुमा ने यहां आईएएनएस को बताया, “हम फैशन के जरिए शांति की बात कर सकते हैं। राजनेताओं को वह करने दीजिए जो वे अपने स्तर पर करते हैं, हम फैशन की बात करते हैं। फैशन के मामले में काफी कुछ है, जो भारत और पाकिस्तान साझा कर सकते हैं।” हुमा इस महीने लाहौर में 'शान-ए-पाकिस्तान-क्या दिल्ली क्या लाहौर' समारोह के द्वितीय संस्करण का आयोजन कर रही हैं। इस तीन दिवसीय समारोह में बड़ी संख्या में भारतीय और पाकिस्तानी डिजाइनर शरीक होंगे।


फैशन हमें नजदीक ला सकता है : हुमा - Filmikafe
अधिक पढ़ें

0 Response to "फैशन हमें नजदीक ला सकता है : हुमा - Filmikafe"

एक टिप्पणी भेजें