फैशन डिजाइनिंग में हुनर दिखा रहे तिहाड़ जेल के कैदी
प्रभात खबर इटली के विख्यात फैशन विशेषज्ञ मावरिजियो ग्रियोली ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हम लोगों ने तिहाड़ जेल के कैदियों को फैशन डिजाइनिंग के गुर सिखाने का प्रयास किया. हमारा उद्देश्य उन्हें कपड़ों की सिलाई के बुनियादी गुर सिखाना एवं उन्हें स्वावलंबी बनाना था. पर्ल अकादमी की सीइआे प्रो. नंदिता अब्राहम ने कहा कि हमारे छात्र आैर विशेषज्ञ इन कैदियों को हमारे फैशन प्रयोगशाला में कौशल प्रदान कर रहे हैं, ताकि समाज द्वारा तिरस्कृत इन कैदियों की रिहाई के बाद उनका पुनर्वास हो सके. हम अपने इस प्रयास को पूरे देश में ले जाना चाहते हैं. हमारी अगली मंजिल मुंबई होगी. |
फैशन डिजाइनिंग में हुनर दिखा रहे तिहाड़ जेल के कैदी - प्रभात खबर
अधिक पढ़ें
0 Response to "फैशन डिजाइनिंग में हुनर दिखा रहे तिहाड़ जेल के कैदी - प्रभात खबर"
एक टिप्पणी भेजें