दैनिक भास्कर |
25 मई को झारखंड फैशन फेस्टिवल का आयोजन, सीएम करेंगे उद्घाटन
दैनिक भास्कर रांची। निदेशक उद्योग के रवि कुमार ने सोमवार को कहा कि झारखंड फैशन फेस्टिवल मात्र फैशन परेड नहीं बल्कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय तसर उत्पादकों, परिधान डिजाइनरों और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इस कार्य से जुड़े लोगों को विश्व स्तर का मंच प्रदान कराना है। ताकि उनके जीवन स्तर को समृद्ध किया जा सके। राष्ट्रीय और स्थानीय फैशन डिजाइनर एवं खरीदार को एक मंच प्राप्त होगा उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में तसर के करीब 80 उत्पादों को अमेजन पर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि झारक्राफ्ट के उत्पाद और राज्य में उत्पादित हो रहे तसर को विस्तृत बाजार उपलब्ध हो। |
25 मई को झारखंड फैशन फेस्टिवल का आयोजन, सीएम करेंगे उद्घाटन - दैनिक भास्कर
अधिक पढ़ें
0 Response to "25 मई को झारखंड फैशन फेस्टिवल का आयोजन, सीएम करेंगे उद्घाटन - दैनिक भास्कर"
एक टिप्पणी भेजें