दो दिवसीय उत्तराखंड फैशन एक्सपो छह से
दैनिक जागरण इ. देहरादून: उत्तराखंड फैशन एक्सपो और द विशलिस्ट फैशन एंड लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी छह और सात मई को होगी। इसमें अभिनेत्री मुग्धा गोडसे और तमाम मॉडल अलग-अलग ब्रांड के लेटेस्ट कलेक्शन के साथ रैंप वॉक भी करेंगी। पूर्व मिस उत्तराखंड ख्याति शर्मा शो स्टॉपर की भूमिका में रहेंगी। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता में आयोजक दलीप सिंधी ने बताया कि फैशन एंड लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी में डिजाइनर वेयर, एक्सेसरीज, किड्स वेयर, बैग, फुटवियर, ज्वेलरी होम डेकोर आइटम का संग्रह देखने को मिलेगा। इसमें दिल्ली, मुंबई, सूरत, चंडीगढ़, भोपाल, लुधियाना और गुरुग्राम के प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। |
दो दिवसीय उत्तराखंड फैशन एक्सपो छह से - दैनिक जागरण
अधिक पढ़ें
0 Response to "दो दिवसीय उत्तराखंड फैशन एक्सपो छह से - दैनिक जागरण"
एक टिप्पणी भेजें