विद्यार्थियों ने किया फैशन शो का आयोजन - दैनिक जागरण


दैनिक जागरण

विद्यार्थियों ने किया फैशन शो का आयोजन
दैनिक जागरण
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : एमिटी यूनिवर्सिटी में फैशन डिपार्टमेंट के तत्वाधान में एक फैशन शो का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने फाइनल प्रोजेक्ट 'ग्रेजुएशन डिजाइन कलेक्शन' के तहत ड्रेसेज की प्रदर्शनी लगाई। इन डिजाइंस को पहन कर विद्यार्थी रैंप पर उतरे। विभाग के प्रो. डॉ पीबी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों ने बेहतरीन डिजाइंस बनाए हैं। इससे पता चलता है कि विद्यार्थियों और इनके अध्यापकों ने जमकर मेहनत की है और उम्मीद है कि यह विद्यार्थी आसमान की बुलंदियों को छुएंगे। फैशन डिपार्टमेंट के अध्यक्ष रिखिल नागपाल ने कहा कि विद्यार्थियों ने बहुत मेहनत की है।


विद्यार्थियों ने किया फैशन शो का आयोजन - दैनिक जागरण
अधिक पढ़ें

0 Response to "विद्यार्थियों ने किया फैशन शो का आयोजन - दैनिक जागरण"

एक टिप्पणी भेजें