झरिया की बेटी का लंदन फैशन वीक में जलवा
प्रभात खबर धनबाद : हाल ही में लंदन फैशन वीक में अपनी रचनात्मक कृतियों से विजेता बनी डिजाइनर निशा सिंह ने हाल ही में कोलकाता में फैशन शो आयोजित किया. इस शो में वही डिजाइनर कपड़े प्रदर्शित किये गये, जो निशा ने लंदन फैशन वीक में प्रदर्शित किया था. लंदन फैशन शो में निशा सिंह के कैप्सुल कलेक्शन ने इतिहास रच दिया था. निशा ने बताया कि बताया कि दूसरे देश में जाकर अपने देश व राज्य का प्रतिनिधित्व करने में काफी खुशी और गर्व का अहसास होता है. बताया कि वहां पर बंगाली काथा स्टिच भी प्रदर्शित की थी,जिसे बहुत लोगों ने पसंद किया. कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में पीछे नहीं होती है. |
झरिया की बेटी का लंदन फैशन वीक में जलवा - प्रभात खबर
अधिक पढ़ें
0 Response to "झरिया की बेटी का लंदन फैशन वीक में जलवा - प्रभात खबर"
एक टिप्पणी भेजें