फैशन डिजाइनर पर हमला करने वाला पूर्व चालक गिरफ्तार
दैनिक जागरण मालवीय नगर में फैशन डिजाइनर कावेरी (26) की गर्दन पर चाकू से हमला करने वाले फैशन डिजाइनर के पूर्व चालक अनिल पंवार उर्फ कल्लू (27) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना वाले दिन वेतन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद अनिल ने युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। कावेरी का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। दक्षिण जिला पुलिस के उपायुक्त ईश्वर सिंह ने बताया कि 14 मई को ए-ब्लॉक, शिवालिक निवासी कावेरी पर पूर्व चालक अनिल ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने की कोशिश की थी। आरोपी निजामुद्दीन इलाके में रैन बसेरे में छुपा था। पुलिस ने उसे सूचना के आधार पर गिरफ्तार ... |
फैशन डिजाइनर पर हमला करने वाला पूर्व चालक गिरफ्तार - दैनिक जागरण
अधिक पढ़ें
0 Response to "फैशन डिजाइनर पर हमला करने वाला पूर्व चालक गिरफ्तार - दैनिक जागरण"
एक टिप्पणी भेजें