अमर उजाला |
बनारसी वस्त्रों की फैशन डिजाइनर को न्यूयार्क में आज मिलेगा अवार्ड
अमर उजाला करघे पर बुनकरों के हाथों तैयार किए गए वस्त्रों और बनारसी साड़ी के बार्डर से फैशन की दुनिया को नया लुक देने वाली डिजाइनर मिती बग्गा बुधवार को तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर न्यूयार्क पहुंच गईं हैं। वहां गुरुवार को उन्हें बनारस के वस्त्रों पर खास तरह की डिजाइन के लिए बनारस के बेस्ट डिजाइनर के अवार्ड से नवाजा जाएगा। मिती बनारसी वस्त्रों को यूरोप और दक्षिण एशिया में प्रमोट कर रही हैं। स्टारडस्ट ग्लोबल इंडियन आईकॉन अवार्ड-2017 गुरुवार को न्यूयार्क के द प्लाजा में आयोजित बनारसी वस्त्रों पर आधारित फैशन शो में दिया जाएगा। इसके लिए मिती बग्गा बुधवार को अमेरिका पहुंच गईं। |
बनारसी वस्त्रों की फैशन डिजाइनर को न्यूयार्क में आज मिलेगा अवार्ड - अमर उजाला
अधिक पढ़ें
0 Response to "बनारसी वस्त्रों की फैशन डिजाइनर को न्यूयार्क में आज मिलेगा अवार्ड - अमर उजाला"
एक टिप्पणी भेजें