Dainiktribune |
फैशन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Dainiktribune दिल्ली के पटेल नगर में एक अनूठा फैशन शो आयोजित हुआ। इसमें मॉडल्स ने पर्यावरण संंरक्षण का संदेश देने के लिए पौधे लेकर रैंप वाक किया। इन मॉडल्स ने वहां आये अतिथियों को पौधे गिफ्ट किए और अपने हर जन्मदिन पर पौधा लगाने का आग्रह किया। आज की दिल्ली स्टाइल आईकन इंडिया 2017 नाम के फैशन शो में संरक्षण संस्था के संजय पुरी और कार्यक्रम आयोजक योगराज शर्मा ने कहा कि हरियाली बढ़ाने के अभियान के तहत इस तरह का कार्यक्रम किया गया। शो में फैशन डिजाइनर शीतल श्रीवास्तव को रेड कारपेट डिजाइनर अवार्ड्स से नवाजा गया। कोरियोग्राफर्स हेमंत कैला और विहान कश्यप थे। ज़िन्दगी लाइव. |
फैशन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - Dainiktribune
अधिक पढ़ें
0 Response to "फैशन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - Dainiktribune"
एक टिप्पणी भेजें