Zee News हिन्दी |
PICS: फैशन शो के दौरान दिशा पटानी की खूबसूरती ने बिखेरा जलवा
Zee News हिन्दी नई दिल्ली: खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पटानी ने इंडिया कॉट्योर वीक (आईसीडब्ल्यू) 2017 में मानव गंगवानी के शो के लिए शो स्टॉपर के रूप में रैंपवॉक करके शो में चार चांद लगा दिए. काले परिधान के साथ सजा मांग टीका दिशा की खूबसूरती में और भी इजाफा कर रहा था. दिशा ने नई दिल्ली में फैशन वीक के दूसरे दिन रैंप वॉक के बाद संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि मांग टीके ने मेरी खूबसूरती को एक अलग लुक दिया है. मुझे मांग टीका पसंद है. इससे चेहरे का आकर्षण काफी बढ़ जाता है." कंगना रनौत और कई अन्य सेलेब्रिटीज को स्टाइल कर चुके गंगवानी ने अपना कलेक्शन 'इंडिया एट द रेट 70' पेश किया था. |
PICS: फैशन शो के दौरान दिशा पटानी की खूबसूरती ने बिखेरा जलवा - Zee News हिन्दी
अधिक पढ़ें
0 Response to "PICS: फैशन शो के दौरान दिशा पटानी की खूबसूरती ने बिखेरा जलवा - Zee News हिन्दी"
एक टिप्पणी भेजें