फैशन डिजाइनिंग की स्टूडेंट को किया किडनैप
नवभारत टाइम्स सेक्टर-17 निवासी एक लड़की नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में फैशन डिजाइनिंग सेकंड ईयर स्टूडेंट है। शुक्रवार सुबह 7:45 बजे स्टूडेंट कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि नीरज चौधरी पीछे से अपनी गाड़ी में सवार होकर आया। नीरज ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया। स्टूडेंट ने विरोध किया और गाड़ी से निकलने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके साथ ही आरोपी गाड़ी को लेकर चलने लगा। इस दौरान कैब ड्राइवर का कॉल आने पर स्टूडेंट ने फोन रिसीव किया। उसने कहा कि उसे एक लड़के ने पकड़ा हुआ है, लेकिन इस बीच आरोपी ने थप्पड़ मार कर फोन छीन लिया। |
फैशन डिजाइनिंग की स्टूडेंट को किया किडनैप - नवभारत टाइम्स
अधिक पढ़ें
0 Response to "फैशन डिजाइनिंग की स्टूडेंट को किया किडनैप - नवभारत टाइम्स"
एक टिप्पणी भेजें