अमर उजाला |
जब पहली बार भारतीय महिला क्रिकेटर मैसूर फैशन वीक 2017 में रैंप पर उतरीं...
अमर उजाला भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर हाल ही में मैसूर फैशन वीक 2017 में रैंप पर उतरीं। उन्होंने इस शो में डिजाइनर अर्चना कोचर के लिए रैंप पर वॉक किया। इस शो के लिए हरमनप्रीत ने अर्चना द्वारा डिजाइन किया गया नीले रंग का लहंगा पहना हुआ था। 28 साल की हरमनप्रीत पहली बार रैंप पर चलती हुई काफी घबराई हुई नजर आ रही थीं। जैसे ही हरमनप्रीत की स्टेज पर एंट्री हुई दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। हरमनप्रीत ने इस मौके पर कहा, 'मैं पहली बार रैंप पर उतर रही थी और इसलिए, काफी घबराई हुई थी। कुछ नया और अलग करने के लिए ही मैंने सोचा कि रैंप पर क्यों न उतरा जाए।' रैंप पर उतरते ही घबरा गईं स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत, किया खुलासा Mysore Fashion Week 2017: जब रैंप पर उतरीं हरमनप्रीत कौर, कसम से महफिल चुरा बैठीं |
जब पहली बार भारतीय महिला क्रिकेटर मैसूर फैशन वीक 2017 में रैंप पर उतरीं... - अमर उजाला
अधिक पढ़ें
0 Response to "जब पहली बार भारतीय महिला क्रिकेटर मैसूर फैशन वीक 2017 में रैंप पर उतरीं... - अमर उजाला"
एक टिप्पणी भेजें