नवभारत टाइम्स |
हादसे में गंवाया पैर, लंदन फैशन वीक में की कैटवॉक
नवभारत टाइम्स लंदन फैशन वीक में एक मॉडल की कैटवॉक सबसे जुदा थी। रोलरकोस्टर राइड के दौरान हुए एक हादसे में अपना एक पैर गंवा चुकी 22 वर्षीय इस मॉडल का नाम विकी बाल्च है। बीते शुक्रवार को 'टीटमजोंस' के लिए रैंप पर उतरीं विकी ने साल 2015 में अपना पैर खो दिया था। इस हादसे में उनके साथ 4 और लोग घायल हुए थे। विकी जेबएडी मॉडल एजेंसी की तरफ से रैंप पर उतारी गईं शारीरिक रूप से अक्षम कुछ और मॉडल्स का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। बाल्च रैंप पर काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही थीं। उन्होंने प्रॉस्थेटिक लेग के सहारे यह वॉक पूरी की और दर्शक उन्हें देखते ही रह गए। 01:05. विकी ने ट्वीट करके भी अपनी खुशी जाहिर की। |
हादसे में गंवाया पैर, लंदन फैशन वीक में की कैटवॉक - नवभारत टाइम्स
अधिक पढ़ें
0 Response to "हादसे में गंवाया पैर, लंदन फैशन वीक में की कैटवॉक - नवभारत टाइम्स"
एक टिप्पणी भेजें