नरवाना में होगा हरियाणवी फैशन शो, रैंप पर उतरेगी प्रदेश की विरासत - दैनिक भास्कर


नरवाना में होगा हरियाणवी फैशन शो, रैंप पर उतरेगी प्रदेश की विरासत
दैनिक भास्कर
नरवाना | हरियाणवीविरासत को बढ़ावा देने की कड़ी में राह क्लब नरवाना की ओर से नवंबर के तीसरे सप्ताह में हरियाणवी फैशन शो हरियाणवी हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष राजा राम शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार सुदेश चहल साधुराम जाखड़ ने नरवाना इकाई का विस्तार किया। उन्होंने बताया कि राजेश टांक को उपाध्यक्ष तथा उन्हें हरियाणवी फैशन शो इवेंट का इंचार्ज बनाया गया है। टांक ने बताया कि कार्यक्रम में दर्शकों को हरियाणवी संस्कृति विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इस कार्यक्रम में हरियाणवी फैशन शो, लोकगीत, रागनी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


नरवाना में होगा हरियाणवी फैशन शो, रैंप पर उतरेगी प्रदेश की विरासत - दैनिक भास्कर
अधिक पढ़ें

0 Response to "नरवाना में होगा हरियाणवी फैशन शो, रैंप पर उतरेगी प्रदेश की विरासत - दैनिक भास्कर"

एक टिप्पणी भेजें