खादी का फैशन बदलेगा युवाओं का स्टेटस - अमर उजाला


खादी का फैशन बदलेगा युवाओं का स्टेटस
अमर उजाला
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक बलधारी सिंह ने बताया कि फैशन के दौर में अब खादी भी ब्रांडेड कंपनियों को टक्कर देने के लिए तैयार हो चुका है। जल्द ही बनारस के बाजार में खादी की जींस और टी शर्ट भी देखने को मिलेगी। इसे पहले ब्लू डेनिम, ब्राउन और ब्लैक रंग में उतारा जाएगा। उसके बाद स्थानीय स्तर पर इसका निर्माण शुरू होते ही मल्टी कलर में यह बाजार में उपलब्ध होंगे। खादी ग्रामोद्योग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। यह जींस खादी से निकलने वाले तकुए से बनी होगी। उन्होंने बताया कि खादी की टीशर्ट युवाओं के लिए बेहद खास है। लुक और फैशन के हिसाब से यह ट्रेंडी लुक में दिखेगी।


खादी का फैशन बदलेगा युवाओं का स्टेटस - अमर उजाला
अधिक पढ़ें

0 Response to "खादी का फैशन बदलेगा युवाओं का स्टेटस - अमर उजाला"

एक टिप्पणी भेजें