दिल्ली में हुआ मेड इन बाड़मेर फैशन शो
दैनिक भास्कर बाड़मेर |ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान द्वारा बाड़मेर की विभिन्न क्राफ्ट के संयोजन से तैयार स्टाइलिश परिधानों को दिल्ली फेयर आंटम 2017 के 44वें सीजन के तहत 12 से 16 अक्टूबर के दौरान मध्य ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में आयोजित ग्रांड मेगा हैंडीक्राफ्ट फेयर फैशन शो में मेड इन बाड़मेर के नाम से प्रस्तुत किया गया। ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के सचिव विक्रमसिंह ने बताया कि बाड़मेर की महिला दस्तकारों द्वारा तैयार किए जा रहे पारम्परिक उत्पादों की मांग कम होने से संस्थान की ओर से दस्तकारों के लिए रोजगार के नवीन विकल्प तैयार किए जा रहे है। |
दिल्ली में हुआ मेड इन बाड़मेर फैशन शो - दैनिक भास्कर
अधिक पढ़ें
0 Response to "दिल्ली में हुआ मेड इन बाड़मेर फैशन शो - दैनिक भास्कर"
एक टिप्पणी भेजें