फैशन डिजाइनिंग की छात्रा लापता
नवभारत टाइम्स बजघेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में गंगा विहार में रहने वाले पिता ने बताया कि उनकी लड़की दिल्ली के विकासपुरी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। 16 अक्टूबर को पढ़ाई करने को लेकर उन्होंने बेटी को डांट दिया था। उसी दिन वह अपने भाई को साथ लेकर चली गई। दोनों घर से पढ़ाई के कागजात भी लेकर गए हैं। रिश्तेदारी में तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को शिकायत दी गई। मामले की जांच कर रहे बजघेड़ा थाना के एएसआई कंवर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले भर की पुलिस के अलावा पड़ोसी राज्यों व जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है। |
फैशन डिजाइनिंग की छात्रा लापता - नवभारत टाइम्स
अधिक पढ़ें
0 Response to "फैशन डिजाइनिंग की छात्रा लापता - नवभारत टाइम्स"
एक टिप्पणी भेजें