Sabguru News |
अपना फैशन संग्रह पेश करेंगी अभिनेत्री गौहर खान
Sabguru News नई दिल्ली। इंडिया बीच फैशन वीक 2017 में डिजाइनर केन फर्न्स के सहयोग से निर्मित टीवी चैनल रोमेडी नाओ के संग्रह 'लव.लाफ.लिव' लिए रैंप वॉक कर चुकीं अभिनेत्री गौहर खान अपना फैशन संग्रह पेश करेंगी। गौहर ने कहा कि भारत में फैशन की मांग और फैशनेबल बनने की इच्छा रखने वाले लोग बहुत अधिक हैं। अगर कोई टीवी चैनल एक फैशन लाइन के साथ आता है तो यह न केवल अच्छा है बल्कि वह मेरा प्रतियोगी भी होगा क्योंकि मैं भी अपना संग्रह ला रही हूं। हालांकि, उन्होंने अपने संग्रह पर और कोई टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया। गौहर इससे पहले विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'बेगम जान' में दिखाई दी थीं। Loading. |
अपना फैशन संग्रह पेश करेंगी अभिनेत्री गौहर खान - Sabguru News
अधिक पढ़ें
0 Response to "अपना फैशन संग्रह पेश करेंगी अभिनेत्री गौहर खान - Sabguru News"
एक टिप्पणी भेजें