अब आंखों में टैटू कराने का नया फैशन - देशबन्धु


अब आंखों में टैटू कराने का नया फैशन
देशबन्धु
कान्टेक्ट लैंस की परेशानियों से तो पार भी नहीं पाए थे कि अब आंखों में टैटू कराने का फैशन चल पड़ा है और एक साल में ही इसके दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। आंखों में टैटू बनाने के लिए आंखों की सबसे ऊपरी दो परतों के बीच में रंगीन स्याही इंजेक्ट की जाती है। आंखों के सफेद हिस्से को रंगीन बनाने के लिए इंजेक्शन में इंक भरकर डाली जाती है। टैटू के लिए चटख नारंगी, जामुनी, हरा, लाल और यहां तक कि काला रंग पसंद किए जा रहे हैं जो सफेद आंख को हमेशा के लिए रंगीन बना दे। कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि इस तरह खूबसूरत दिखने की चाहत में ज़रा-सी गलती आपको भयानक परेशानी में डाल सकती है।


अब आंखों में टैटू कराने का नया फैशन - देशबन्धु
अधिक पढ़ें

0 Response to "अब आंखों में टैटू कराने का नया फैशन - देशबन्धु"

एक टिप्पणी भेजें