शुरू हुआ मिरिक सुंदरियों का ऑडिशन
दैनिक जागरण संवादसूत्र,मिरिक : आगामी 30 व 31 दिसंबर को संपन्न होने वाले तीस्ता रंगीत पर्यटन महोत्सव के अवसर पर महकमा क्षेत्र में भी भव्य कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को महकमा क्षेत्र की सुंदरियों को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से तथा उनकी सुंदरता का मूल्यांकन करने के लिए क्षेत्र के टूरिस्ट लाज में ऑडिशन का आयोजन किया गया। इस दौरान 12 सुंदरियों का चयन किया गया। आज प्रतियोगिता के लिए दूसरे चरण का ऑडिशन आयोजित करने की जानकारी प्राप्त हुई है। सभी चरणों के बाद अंतिम चरण में पहुंचने वाली सुंदरी को पुरस्कृत किए जाने की जानकारी ऑडिशन प्रमुख पूनम विश्व और शांतिलता तामांग ने दी। By Jagran. मोबाइल पर भी अपनी ... |
शुरू हुआ मिरिक सुंदरियों का ऑडिशन - दैनिक जागरण
अधिक पढ़ें
0 Response to "शुरू हुआ मिरिक सुंदरियों का ऑडिशन - दैनिक जागरण"
एक टिप्पणी भेजें