मिल रहा लहंगा और साड़ियों का विशेष कलेक्शन
दैनिक जागरण रांची : होटल कैपिटोल हिल में आयोजित इंडियन डिजाइनर हाट के फैशन एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन विभिन्न स्टॉल में युवतियों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। प्रदर्शनी में राची, कोलकाता, जयपुर और अन्य शहर से आए लोगों ने भी स्टॉल लगाया है। युवतियों को सबसे ज्यादा प्रदर्शनी में विंटर वेडिंग कलेक्शन पसंद आ रहे हैं। इसमें लहंगा, साडि़यों और इंडो वेस्टर्न कपड़ों की विशेष रेंज उपलब्ध है। कपड़ों के अलावा महिलाओं को फुटवियर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और होम डेकॉर के सामान भी खूब लुभा रहे हैं। दिख रहा लोगों में उत्साह : एग्जीबिशन में आए लोगों में उत्साह औरं उमंग देखने को मिला रहा है। यहा फुटवियर, कपडे़ और ... |
मिल रहा लहंगा और साड़ियों का विशेष कलेक्शन - दैनिक जागरण
अधिक पढ़ें
0 Response to "मिल रहा लहंगा और साड़ियों का विशेष कलेक्शन - दैनिक जागरण"
एक टिप्पणी भेजें