फरीदाबाद में नॉर्थ जोन फैशन शो में जीतकर लौटने पर स्वागत
अमर उजाला नजीबाबाद (ब्यूरो)। फरीदाबाद में आयोजित नार्थ जोन फैशन शो के सेकेंड राउंड में नजीबाबाद की दीपिका राजपूत ने मिस नॉर्थ जोन का खिताब जीतकर नगर को गौरवान्वित किया। रविवार को नजीबाबाद लौटी कुसुम विहार निवासी दीपिका का परिजनों और नागरिकों ने स्वागत किया। दीपिका ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए थे। उन्हें मिस नॉर्थ जोन के साथ साथ ब्यूटी विद ब्रेन का भी खिताब दिया गया। दीपिका का कहना है कि मॉडल बनना उनका शौक नहीं है। बस उन्होंने यह साबित किया है कि छोटे शहरों और ग्रामीण अंचलों में भी काफी प्रतिभाएं बसती हैं। दीपिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पति अश्वनी राजपूत और ... |
फरीदाबाद में नॉर्थ जोन फैशन शो में जीतकर लौटने पर स्वागत - अमर उजाला
अधिक पढ़ें
0 Response to "फरीदाबाद में नॉर्थ जोन फैशन शो में जीतकर लौटने पर स्वागत - अमर उजाला"
एक टिप्पणी भेजें