छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, फैशन शो में दिखाया हुनर - दैनिक भास्कर


छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, फैशन शो में दिखाया हुनर
दैनिक भास्कर
सीकर | ग्रामीणमहिला महाविद्यालय शिवसिंहपुरा में प्राचार्य डाॅ. डीएन शर्मा की अध्यक्षता में 'सरगम-2018' के दौरान आखिरी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम फैशन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एकल, युगल समूह गायन, नृत्य, कबड्डी, फैशन शो आदि प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम समन्वयक सरोज ने बताया कि एकल गायन में प्रथम निरमा राड़ द्वितीय स्थान सुमन शर्मा ने प्राप्त किया। समूह गायन सुमन शर्मा ग्रुप प्रथम हिमाद्री ग्रुप द्वितीय रहा। कबड्डी में सुनीता पूनियां टीम विजेता पूजा शर्मा टीम उपविजेता रही। फैशन शो में सिमरन बुराड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाॅलीबाॅल में रेड हाऊस ने जीत हासिल की। वहीं ग्रीन हाऊस उप विजेता रही। दैनिक भास्कर पर Hindi News पढ़िए ...


छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, फैशन शो में दिखाया हुनर - दैनिक भास्कर
अधिक पढ़ें

0 Response to "छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, फैशन शो में दिखाया हुनर - दैनिक भास्कर"

एक टिप्पणी भेजें