बढ़ते कदम की 9वीं वर्षगांठ पर होगा बुजुर्गों का फैशन शो
दैनिक भास्कर रायपुर | बढ़ते कदम संस्था की 9वीं वर्षगांठ रविवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर संस्था की ओर से गुढ़ियारी स्थित संजीवनी... रायपुर | बढ़ते कदम संस्था की 9वीं वर्षगांठ रविवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर संस्था की ओर से गुढ़ियारी स्थित संजीवनी वृद्धाश्रम में बुजुर्ग फैशन शो का आयोजन किया गया है। वृद्धाश्रम के प्रभारी सुनील छतवानी ने बताया कि कार्यक्रम 7 बजे से शुरू होंगे। यहां रहने वाले बुजुर्ग पहले गीतों की प्रस्तुति देंगे। फिर फैशन शो होगा। संस्था के रवि केसवानी ने बताया कि 9 वर्षों में काउंसिलिंग के जरिए संस्था 42 बुजुर्गों की घर वापसी करवा चुकी है। वहीं सभी सुविधाओं के साथ 28 बुजुर्ग फिलहाल वृद्धाश्रम मे रह रहे हैं। दैनिक भास्कर पर Hindi News पढ़िए और रखिये ... |
बढ़ते कदम की 9वीं वर्षगांठ पर होगा बुजुर्गों का फैशन शो - दैनिक भास्कर
अधिक पढ़ें
0 Response to "बढ़ते कदम की 9वीं वर्षगांठ पर होगा बुजुर्गों का फैशन शो - दैनिक भास्कर"
एक टिप्पणी भेजें