मुंबई में फैशन शो से लौटीं मेजवां की महिलाएं
दैनिक जागरण जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़) : फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के संयुक्त प्रयास से मुंबई में आयोजित द वाक ऑफ मिजवां फैशन शो में शामिल होने गईं कैफी आजमी चिकनकारी की महिलाएं शुक्रवार की रात वापस लौटीं। इस दौरान मेजवां में ग्रामीणों ने टीम का स्वागत किया गया। इस दौरान लोग कैफी आजमी अमर रहे के नारे लगा रहे थे। मुंबई में 19 अप्रैल को आयोजित फैशन शो में कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर की इंचार्ज संयोगिता, प्रशिक्षिका लालिमा चौहान, रेनू, कैफी आजमी गर्ल्स कालेज की अध्यापिका शगुफ्ता प्रवीन और मेजवां सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने हिस्सा लिया था। फैशन शो के दौरान टीम की मुखिया संयोगिता ने मेजवां गांव ... |
मुंबई में फैशन शो से लौटीं मेजवां की महिलाएं - दैनिक जागरण
अधिक पढ़ें
0 Response to "मुंबई में फैशन शो से लौटीं मेजवां की महिलाएं - दैनिक जागरण"
एक टिप्पणी भेजें