India.com हिंदी |
फैशन को लेकर भोजपुरी स्टार निरहुआ को फटकार, फटी जींस पर लगाई मां ने लताड़...
India.com हिंदी मुंबई: दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस से कनेक्ट रहते हैं. भोजपुरी मूवी सुपरस्टार लगातार अपने फोटो-वीडियोज शेयर करते रहते हैं. अब उन्होंने अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनकी मां और भाई उन्हें रिप्ड जींस पहने देखकर क्या कहते हैं, ये वो बता रहे हैं. निरहुआ ने बताया, 'मैं अभी-अभी शूट से वापस आया हूं. मेरी मां ने मुझसे पूछा कि जब तुम इतना कमाते हो तो फटे कपड़े क्यों पहनते हो. मेरे गांव में भी मुझसे यही बात पूछी गई. मैंने बताया कि ये फटी नहीं है बल्कि नया फैशन ट्रेंड है. अब मैं अपनी मां से क्या कहूं? फटे कपड़ पहनने का ये कैसा फैशन है?'. |
फैशन को लेकर भोजपुरी स्टार निरहुआ को फटकार, फटी जींस पर लगाई मां ने लताड़... - India.com हिंदी
अधिक पढ़ें
0 Response to "फैशन को लेकर भोजपुरी स्टार निरहुआ को फटकार, फटी जींस पर लगाई मां ने लताड़... - India.com हिंदी"
एक टिप्पणी भेजें